गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- गोपालगंज, विधि संवाददाताद। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को हथुआ प्रखंड के बरीरायभान पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें के बारे में विस्तार से बताया गया। पैनल अधिवक्ता संजय कुमार गुप्ता तथा पीएलवी नवनीत कुमार की टीम द्वारा प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं नालसा द्वारा चलाए जा रहे सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया। इसके तहत अपने पड़ोस के लोगों को बाल विवाह न करने, बाल विवाह से बच्चा या बच्ची को होनेवाले नुकसान, इसके गैर कानूनी होने तथा यदि कहीं बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना बाल कल्याण समिति या जिला बाल संरक्षण इकाई को देने आदि के बारे में बताया गया। इसके साथ साथ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न के मामलों में कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.