कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सिराथू के प्राथमिक विद्यालय बरीपुर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।ग्राम प्रधान विवेक कुमार मौर्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव एवं नामांकन उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरित किए गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...