नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी घरेलू कॉफी श्रृंखला बरिस्ता कॉफी की योजना 2030 तक अपने नेटवर्क को 800-900 स्टोर तक बढ़ाने की है। कंपनी के सीईओ रजत अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का मुख्य ध्यान अब टियर-2 और टियर-3 शहरों पर रहेगा। कंपनी ने हाल में पटना में अपना 500वां कैफे खोला है। भारत के युवाओं, विशेषकर छोटे शहरों के युवाओं में बढ़ती कॉफी संस्कृति और उनकी बढ़ती आय व आकांक्षाओं को देखते हुए कंपनी काफी उत्साहित है। इसके अलावा, कॉफी वेंडिंग मशीन खंड में देरी से कदम रखने के बावजूद बरिस्ता अब इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अपनी पैठ बढ़ा रही है और अगले पांच वर्षों में इसमें 10 गुना वृद्धि की उम्मीद कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.