देवघर, जून 30 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बरियारबांधी गांव में घर घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट, लूटपाट और महिला के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने पीड़ित विक्की कुमार साह के आवेदन पर 12 नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 28 जून की रात करीब आठ बजे आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर पीड़ित के घर घुस आए और हमला कर दिया। आरोप लगाया गया है कि मिंटू कुमार साह ने भुजाली से हमला कर विक्की कुमार साह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव के दौरान दोनों हाथों में भी गंभीर चोटें आईं, जबकि एक अन्य वार उसके कंधे पर लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि नरेश साह ने उसके पिता दिलीप साह पर तलवार से हमला किया, जिससे माथे, कंधे और बाएं हाथ में गंभीर च...