बरियारपुर में युवक पर फायरिंग का प्रयास, तीन शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार
मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, निज, संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में बीते दिनों एक युवक पर जानलेवा हमले के प्रयास के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि 24 जून को विजयनगर निवासी देवराज कुमार ने बरियारपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 22 जून की रात जब वह बाजार से लौट रहा था, तभी मोहल्ले के ही सोनू कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उस पर गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से फायरिंग नहीं हो सकी और देवराज की जान बाल-बाल बच गई。 यह भी पढ़ें- त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.