बेगुसराय, अप्रैल 23 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के घनी आवादी वाले वार्ड नं 4 में ग्रामीण मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से जलजमाव है। सड़क पर एक से डेढ़ फीट की ऊंचाई में पानी जमा है। पानी की सड़न से मुहल्लावासियों का जीना दूभर हो गया है। वहीं इस सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मुहल्ले के रहने वाले ललित पासवान,योगेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी,राम बिलास तरुण, अर्जुन कुमार , सतीश चौधरी आदि ने बताया कि वार्ड में जल निकासी के लिए मुख्यमंत्री नाली गली योजना से बनाया पक्का नाला जाम हो गया है। इस नाला की उड़ाही नहीं की गई है। नाला जाम हो जाने से जल निकासी नहीं हो रही है। इसी कारण नाला का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। मुहल्लावासियों ने बताया कि...