मुंगेर, जुलाई 12 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर विजय नगर के पास शनिवार की देर रात्रि ऑटो से धक्का लगने से एक 72 वर्षीय ललित साहनी की मौत हो गयी। मृतक विजय नगर गांव का रहने वाला था। वह मछली का करोबार करता था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। बताया जाता है कि, शनिवार की रात्रि ललित सहनी विजय नगर चौक के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मुंगेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ऑटो धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के मुंगेर ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रफ्तार का कहर: विजयनगर जा रहे मछली विक्रेता को ऑटो ने कुचला, इलाज के दौरान मौत लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र गोविंद कुमार है। ऑटो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र गोविंद कुमार ...