बरियारपुर में अब भी दर्जनों गांव जलमग्न, कई राहत शिविर बंद
मुंगेर, सितम्बर 16 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में बाढ़ की स्थित अब भी भयावह है। गंगा का जलस्तर तो घटा लेकिन अब भी सभी पंचायतों के गांवों में पानी बरकरार है। पानी रहने के कारण लोगों को नाव के सहारे ही मुख्यमार्ग तक आना पड़ रहा है। प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ के कारण पानी में घुस कर आना जाना पड़ता है। एनएच 333 के किनारे बसा कृष्णानगर गांव पूरी तरह जलमग्न है। इस गांव का सभी घरों में गंगा का पानी घुसा हुआ है। इसके अलावा बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के गांधीपुर सहित कई गांवों में अब भी पानी है। वार्ड 4 के लोगों को पानी में घुस कर आना जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पानी घटने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार वार्ड 1 में भी पानी है। वार्ड 6 से लेकर 12 तक में पानी ही पानी है। गणेशपुर मुसहरी गांव में भी पानी का जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.