बरियारपुर पूर्वी पैक्स का चुनाव स्थगित
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मोतीपुर। बरियारपुर पूर्वी पैक्स का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से डीएम ने 17 जून को होने पैक्स चुनाव को स्थगित कर दिया है। बरियारपुर पूर्वी पैक्स चुनाव के तीनों बूथ मध्य विद्यालय अंजनाकोट में बनाए जाने को लेकर एक उम्मीदवार ने आपत्ति जताई थी। एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद और बीडीओ ने बूथ का भौतिक सत्यापन कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव: मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.