मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गश्ती के दौरान नशे की हालत में आठ लोगों को पकड़ा। सभी एक बारात से लौट रहे थे। संदेह होने पर बाजी मुखिया चौक के निकट पुलिस ने सभी को पूछताछ व तलाशी के लिए रोका। जांच कराने पर सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। बरियारपुर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बताया कि नशे की हालत में पकड़ाए लोगों में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बैलादम गांव निवासी मोहन पासवान, सुधीर कुमार राउत, सोहन पासवान, देवेंद्र कुमार, मो. बद्दू, बिलगांव थाना क्षेत्र के चक खुदाया निवासी अखिलेश कुमार, गोविंदपुर बेला निवासी दिनेश ठाकुर एवं सकरा थाना के मेहसी गांव निवासी उदय कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.