गिरडीह, मार्च 24 -- बेंगाबाद। रामनवमी के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मंगलवार को मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में बेंगाबाद पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल, उदय नारायण सिंह ने संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। जबकि फ्लैग मार्च में आईआरबी के जवान बेंगाबाद पुलिस सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे। ड्रोन कैमरे की निगरानी में पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्र बरियारपुर गांव का भ्रमण किया और ड्रोन कैमरा के माध्यम से छत के ऊपर पत्थर भंडारण की भी निगरानी की गई। ड्रोन कैमरे से दो घरों की छत पर ईट के टुकड़े व खपरैल का स्टॉक पाए जाने पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे हटाने का निर्देश गृह स्वामी को दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर रामनवमी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.