मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- सकरा। बरियारपुर थाने के रामपुर भसौन चौक के पास शनिवार को सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंज गौरिहार निवासी अमर शर्मा का पुत्र अमन कुमार (24) था। वह समस्तीपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सकरा सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था। मुखिया संजय साह ने बताया कि अमन की तीन महीने पहले शादी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...