कोडरमा, अप्रैल 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बरियारडीह वन क्षेत्र अंतर्गत कानिकेंद से मां चंचालिनी धाम जाने वाली सड़क के घोड़वा पहरी जंगल में सोमवार देर रात आग लग गई। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। बताया जाता है कि जंगल में गिरे सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे छोटे-छोटे पौधे नष्ट हो गए और वन्य जीवों का जीवन संकट में पड़ गया। आग की भयावहता के कारण कई वन्य जीव इधर-उधर भटकने को मजबूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षी अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि जंगलों में आग लगने से रोकने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.