बरियातू रोड व डोरंडा में सड़क किनारे से गुमटी-काउंटर जब्त
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। बरियातू रोड व डोरंडा इलाके में गुरुवार को अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए अस्थायी निर्माण को हटाया गया। बरियातू रोड इलाके में निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान 2 गुमटी, 3 लोहे के काउंटर और 4 अवैध गुमटी जब्त किए। वहीं, डोरंडा क्षेत्र में रिलायंस ट्रेंड्स के पास सड़क किनारे लगाए गए 5 ठेलों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।निगम अधिकारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.