रांची, अप्रैल 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू की भरम टोली बस्ती के गड़हा टोली में रहने वाले 44 साल के कन्हाई लाल की गुरुवार की शाम में ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस समय घटना हुई, उस समय कन्हाई मवेशी चराने के लिए बस्ती के समीप से होकर बहने वाली पोटपोटो नदी के किनारे गए हुए थे। वे दूध का कारोबार कर परिवार की जीविका चलाते थे। बताया गया कि दिन के तीन बजे आंधी-पानी के बीच ठनका गिरा, जिसकी चपेट में कन्हाई आ गए। इसकी जानकारी परिजनों को बारिश थमने के बाद हुई। मामले की जानकारी होने पर आवास से नदी किनारे पहुंची पत्नी और अन्य लोगों ने पाया कि कन्हाई के शरीर पर पड़े कपड़े का एक हिस्सा जला हुआ है। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी से राहत, 5 मई तक बारिश का दौर; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.