रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च, बरियातू पल्ली में माताओं की संरक्षिका संत मोनिका के सम्मान में संत मोनिका दिवस रविवार को मनाया गया। मिस्सा अनुष्ठान संत अल्बर्टस कॉलेज के फादर प्रफुल बड़ा ने कराया। उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि संत मोनिका न केवल माताओं की आदर्श संत हैं, बल्कि सभी लोगों के लिए आदर्श हैं। संत मोनिका अपनी प्रार्थना, समर्पण व त्यागमय जीवन द्वारा आदर्श पत्नी और सम्मानीय मां बन गईं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अपने परिवार को टूटने नहीं दिया। बेहतर जीवन के लिए उनका जीवन अनुकरणीय है। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर हेमलेट कुजूर, फादर संजीत कुजूर, काथलिक महिला संघ की सदस्य, माताएं एवं पल्लीवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में माताओं के सम्मान में सांस्कृतिक नृत्य व बाइबल झांकियों की प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.