हजारीबाग, जून 13 -- बरही प्रतिनिधि। टीबी उन्मूलन अभियान 100 डेज कैंपेन के तहत बरियट्ठा आयुष्मान आरोग्य शिविर में 67 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। बरियट्ठा प्राथमिक विद्यालय में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई और विभिन्न रोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ अंकुर विहान, विजेन्द्र कुमार, माया देवी, बबिता देवी, फुल देवी, रीना वर्मा, सनौवर परवीन, शैलेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार एवं शमशाद आलम ने रोगियों का उपचार किया। कुल 67 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 16 पुरुष एवं 51 महिला मरीज शामिल थीं। 49 लोगों का एनसीडी जांच, 64 लोगों का एक्स-रे और 4 लोगों का स्पुटम सैंपल संग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- टीबी के संभावित 60 मरीजों का हुई मुफ्त जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...