रुद्रपुर, जनवरी 23 -- किच्छा, संवाददाता। ग्राम बरा में हुई सनसनीखेज लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और एसओजी समेत कुल छह विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा किया जाएगा। बुधवार रात्रि थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम बरा में नरेश कुमार पुत्र रामप्रसाद के घर तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने रिवॉल्वर के दम पर परिवार को आतंकित कर घर में रखे 87 हजार रुपये नकद, बेड की दराज में रखे सोने का हार, कान के कुंडल, झुमकी, पैर की जेबरी, सोने का ओम लॉकेट तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.