रुद्रपुर, मई 1 -- मयंक त्यागी, किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम बरा में चोरों ने एक बैंक कर्मी के घर से लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारी ओमकार पत्नी पम्मी, पुत्र राहुल कुमार और पुत्रवधू पिंकी के साथ बरा में रहते हैं। गुरुवार रात पम्मी की तबीयत खराब होने के कारण सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में अलमारी रखी थी। रात के दौरान चोर गली की ओर वाले गेट का ताला तोड़कर घर में घुस आए। उन्होंने पहले उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, जिसमें परिवार सो रहा था, और फिर अलमारी वाले कमरे में पहुंच गए। वहां अलमारी का ताला तोड़कर 10 तोले सोने के जेवरात, एक किलो चांदी और दो डायमंड रिंग चोरी कर लीं। सुबह करीब पांच बजे राहुल कुमार की...