मेरठ, दिसम्बर 9 -- बराल गांव में रविवार देर रात चोरों के गिरोह ने छह घरों पर धावा बोलकर हड़कंप मचा दिया। घरों में सो रहे लोगों को बाहर से बंद कर दिया और लाखों का सामान समेट ले गए। विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला का गला दबाकर उसे धमका दिया। चोरों ने सबसे पहले गांव के बाहरी छोर पर दिलावर के घर को निशाना बनाया। चोर छत से घर में घुसे और कमरों में सो रहे दिलावर और उनके भाई बबलू के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। चोर उनकी मां कमला देवी के कमरे में पहुंचे और सेफ तोड़ने लगे। आवाज सुनकर कमला देवी जाग गई और उन्होंने शोर मचाया तो चोरों ने उनका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। चोर सेफ में रखे सोने के झुमके, चांदी की पाजेब और नकदी लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोर लकी पुत्र ब्रह्मजीत के घर पहुंचे। यहां भी चोरों ने सो रहे परिजनों को कमरों में बंद कर दिया। दूसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.