साहिबगंज, जून 24 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ (एनएच-80) पर बरारी गांव के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तीनों शव साहेबडांगा गांव स्थित उनके घर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार और विलाप से पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतका आयशा बीबी, उनके पुत्र इस्माइल शेख उर्फ लालू और पुत्री रूली खातून उर्फ फातिमा का शव जैसे ही घर पहुंचा, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां, बेटे और बेटी के शव को एक साथ आंगन में रखे गए तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर तरफ सिर्फ सिसकियां और मातम का माहौल था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में तीन की मौत पर डेढ़ घंटे एनएच जाम, आवागमन बाधितदुर्भ...