भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए बुधवार को विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने बरारी स्थित रिवर फ्रंट का दौरा किया। टीम में इटली से आई रासन्ना नित्ती, जापान के यौजी तोरिउमि सहित प्रकाश गौर और वसुधा थवाकर शामिल थीं। अध्ययन के दौरान उप नगर आयुक्त राजेश पासवान, सिटी मैनेजर विनय यादव और असगर अली सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सुबह रिवर फ्रंट पहुंचकर सबसे पहले प्रोजेक्ट की तकनीकी जानकारी ली। इसके बाद 650 मीटर लंबे रिवर फ्रंट का पैदल भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- बरारी रिवर फ्रंट पर सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर जोर निरीक्षण के दौरान टीम ने रिवर फ्रंट को और अधिक आकर्षक एवं जन उपयोगी बनाने के लिए कई सुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.