कटिहार, अगस्त 8 -- बरारी, संवाद सूत्र। राज्य सरकार के निर्देश पर बरारी प्रखंड क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों का नया राशन कार्ड बनाए जाने को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक प्रखंड क्षेत्र से करीब 3200 लोगों का आवेदन प्राप्त हो चुका है। 16 अगस्त से लाभुकों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण शुरू किए जाने की तैयारी है। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवेदन लिए जाने तथा राशन कार्ड बनाए जाने की तैयारी की समीक्षा की। बीडीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 16 अगस्त से राशन कार्ड वितरण शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : 16 अगस्त से बरारी में 32 सौ गरीब परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड पात्र लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड उ...