कटिहार, अप्रैल 11 -- बरारी ,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के बरारी नगर पंचायत सहित अधिकांश इलाकों में इन दिनों मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।स्थिति यह है कि मच्छरों के कारण न केवल रात में सोना मुश्किल हो गया है बल्कि दिन के समय भी लोगों को चैन नहीं है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण मलेरिया डेंगू जैसी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। नगर पंचायत द्वारा फागिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने तथा फागिंग कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...