धनबाद, जनवरी 9 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के बरारी कोलियरी के एक नंबर पंप घर के पास 3 जनवरी को ब्रेक डाउन में खड़े डोजर से रहस्यमय ढंग से लगभग 10 लाख की लौह सामग्री व मोटर पार्ट्स की चोरी हो गई है। मामले को लेकर कोलियरी प्रबंधन ने पांच दिन बाद गुरुवार की शाम को जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने जांच शुरू कर दी है। परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तीन जनवरी को डोजर में तकनीकी खराबी होने के बाद डोजर को एक नंबर पंप घर के पास खड़ा कर दिया गया था। दूसरे दिन जब मिस्त्री डोजर की मरम्मत करने गया तो डोजर से कुलेन रेडिवाटर, रेडिवाटर का कवर, दो बैटरी, बैटरी का लीड, डेस्क बोर्ड का डिस्प्ले सहित अन्य पार्ट्स की चोरी की हो गई। मामले में बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.