कटिहार, मई 8 -- बरारी, संवाद सूत्र । राष्ट्रीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत बरारी प्रखंड में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेज गति से चल रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणक एवं एचएलवी घर-घर जाकर मकानों से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके।

कार्य की प्रगति प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि प्रथम चरण में मकानों की संख्या, उनकी स्थिति, उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आगामी जनगणना की आधारशिला है, इसलिए आंकड़ों का सटीक और विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है। बीडीओ ने बताया कि पूरे प्रखंड में जनगणना कार्य के लिए 538 एचएलवी, 538 प्रगणक और 90 पर्यवेक्षकों की...