भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र में पश्चिम टोला के रहने वाले युवक बिट्टू कुमार ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कमरे में 30 साल के बिट्टू का शव फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर मृतक के भाई रंजन कुमार यादव ने मायागंज स्थित अस्पताल में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वे सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात बिट्टू की पत्नी मेघा ने उसे फंदे से लटका देखा। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सभी लोग वहां पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए मायागंज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। एक टोटो चोरी हुआ तो दूसरा लोन पर लिया, परेशान रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.