बरारी में कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 29 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मायागंज इलाके के रहने वाले करण मिश्रा को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कालीघाट पर बदमाश हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की है ताकि उसके अन्य साथियों की जानकारी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.