बरारी प्रखंड परिसर में दूसरे दिन भी लगा जनकल्याण शिविर
कटिहार, जून 17 -- बरारी, संवाद सूत्र प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में दूसरे दिन बुधवार को 207 आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 10 काउंटर लगाए गए है। जहां लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ योजनाओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें जन वितरण प्रणाली, जमीन विवाद एवं जमीन संबंधी मामले, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- केसठ के सहयोग सह जनकल्याण शिविर में प्राप्त हुए 35 आवेदन शिविर में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बरारी विधायक विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.