कटिहार, दिसम्बर 1 -- बरारी,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड कार्यालय परिसर में चापाकल और शौचालय की सुविधा नहीं होने से दूर-दराज के पंचायतों से काम कराने आने वाले लोगों सहित कार्यालय कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यालय परिसर में न तो पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध है और न ही शौचालय की समुचित व्यवस्था,जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आवश्यक कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर पानी की अनुपलब्धता के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। महिलाओं को शौचालय नहीं होने से सबसे अधिक असुविधा होती है। लोगों ने इस समस्या से अवगत कराते हुए बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी से तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने कहा कि समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.