कटिहार, मार्च 2 -- बरारी। संवाद सूत्र होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरारी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।पर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र में संभावित उपद्रव एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बरारी पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पूर्व में विवादों में शामिल रहे। अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत एक सौ से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित व्यक्तियों को आगामी 03 मार्च 2026 को बरारी थाना में उपस्थित होकर हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.