बरारी थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश
कटिहार, मार्च 31 -- बरारी। संवाद सूत्र। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार को बरारी थाना का निरीक्षण किया। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बरारी पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों का बारीकी से अवलोकन किया और पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने थाना के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष एवं महिला हाजत सहित पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया।एसपी शिखर चौधरी ने थानाध्यक्ष सुमेश कुमार से विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।वहीं अनुसंधानकर्ताओं से एक-एक कर मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डायरी को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.