गोपालगंज, मार्च 19 -- थावे। एक संवाददाता प्रखंड के बरारी जगदीश पंचायत भवन में गुरुवार को नई दिशा परियोजना के तहत शिविर लगाकर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के दस आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं एवं बच्चे शामिल हुए। डीपीओ आंगनबाड़ी रंजना कुमारी ने बताया कि वितरित किट में बच्चों के लिए खिलौने, दवाएं, वाटर फिल्टर समेत कई उपयोगी सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास से जुड़ी सामग्री भी किट में दी गई है। साथ ही बच्चों के बीच पोशाक का भी वितरण किया गया। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 34 पर अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छह माह के बच्चों को विधि-विधान के साथ अन्नप्राशन कराया गया। मौके पर एलएनटी पटना के विकास कुमार, सीडीपीओ संगीता कुमारी, एलएस किरण कुमारी, ...