भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर। बरारी गंगा घाट पर नाव लगाने को लेकर दो गुटों के बीच रविवार को दोपहर के समय मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। बरारी घाट स्थित अस्थायी थाना के प्रभारी ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट हुई थी। किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिया जाएगा तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...