भागलपुर, अप्रैल 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को बरारी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों ने संतों के सान्निध्य में गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। स्थानीय निवासियों ने भी इस संकल्प में हिस्सा लिया। लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशिभूषण सिंह और नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से गंगा की शुद्धता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जयप्रकाश यादव, आदित्य जायसवाल और मनोज चौधरी सहित कई निगमकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रामघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान बुधवार को निगम परिसर में ही सफाईकर्मियों के लिए स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.