बरारी आ रही नाव हुई खराब, मरीज और महिलाओं को एसडीआरएफ ने बोट से पहुंचाया
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। महादेवपुर घाट से बरारी आ रही नाव अचानक खराब हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे की है। नाव पर लगभग 100 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने बताया कि नाव पर मरीज, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। उन्होंने बताया कि बोट से मरीज, बुजुर्ग और महिलाओं को बरारी तक पहुंचाया गया। उस दौरान नाव पर सवार अन्य लोग भी बोट से पहुंचाने की बात करने लगे जिसपर उन्हें समझाया गया कि बोट से उतने लोगों को पहुंचाना मुश्किल है। खराब हुए नाव की मरम्मत कर उसे फिर से चलाया गया। यह भी पढ़ें- बरारी आ रही नाव हुई खराब, मरीज और महिलाओं को एसडीआरएफ ने बोट से पहुंचाया गौरतलब है कि विक्रमशिला पुल का स्लैब टूटकर गिरने के बाद से बरारी और महादेवपुर घाट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.