बरायल तालाब का बंधा काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, जांच के आदेश
बलरामपुर, मई 16 -- उतरौला, संवाददाता। ग्राम पंचायत उपरौहुला के बरैली पुरवा स्थित बरायल तालाब का बंधा काटकर मिट्टी निकाले जाने का मामला सामने आया है। बंधा काटकर मिट्टी निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि बरायल तालाब तहसील क्षेत्र का सबसे बड़ा तालाब है। यह इलाका पहले से ही बाढ़ प्रभावित माना जाता है। ऐसे में तालाब का बंधा काटे जाने से बरसात के दौरान गांव में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। अवनीश पांडेय ने बताया कि बंधा कमजोर होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं अनिरुद्ध पांडेय ने आरोप लगाया कि देर रात जेसीबी मशीन लगाकर बंधा काटा गया। चंदर यादव ने कहा कि खनन माफिया अब सार्वजनिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.