बदायूं, मार्च 18 -- उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा में जन्मदिन के दौरान एक कार्यक्रम के दौरान तीन लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिजन तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे का इलाज जारी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। गांव निवासी जुगेंद्र के घर बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार रात जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित भी आए हुए थे। दिन में भोजन के बाद शाम करीब पांच बजे जुगेंद्र का भाई कामेश चौहान (60) पुत्र बंसल चौहान, उनके साथी यशपाल (45) पुत्र चंद्रपाल और सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव अन्नी निवासी दामोदर (42) पुत्र गोपाल मौर्य एक कमरे में बैठे थे। ग्रामीणों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.