भदोही, दिसम्बर 25 -- भदोही, संवाददाता। एसपी अभिमन्यु मांगालिक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत खोए हुए कुल 151 मोबाइल पुलिस टीम ने बरामद की। इन मोबाइलों को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिमन्यु मांगलिक एवं एएसपी शुभम अग्रवाल द्वारा स्वामियों को सुपूर्द किया गया। खोया हुआ मोबाइल मिलते ही स्वामियों का चेहरा खुशी से खिल उठा। इन मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख सोहल हजार रुपया बताया गया। एसपी ने बताया कि एक जनवरी से 24 दिसंबर तक कुल 730 मोबाइल बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत करीब एक करोड़ 16 लाख 80 हजार है। वहीं, विशेष अभियान में बरामद हुए कुल 151 मोबाइलों को स्वामियों को सौंपा गया। समस्त थानों में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी को और अधिक तीव्र करने के लिए पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 1...