बलिया, जून 12 -- बांसडीह। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी गांव में गुरुवार की रात चोरों ने खेत की सिंचाई के लिए लगाए गए पंपसेट चुरा लिया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और खोजबीन के बाद चोरी गया पंपसेट कुछ ही घंटों बाद बरामद हो गया। गांव निवासी संतोष राम के खेत में सिंचाई के लिए पंपसेट लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी प्रमिला देवी खेत पर पहुंचीं तो पंपसेट गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग और ग्रामीण पंपसेट की तलाश में जुट गए।गुरुवार की सुबह हुई बारिश के कारण रास्तों पर पैरों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इन्हीं निशानों का पीछा करते हुए परिजन मिड्ढा गांव स्थित तालाब तक पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद तालाब में जलकुंभी के नीचे छिपाकर रखा गया पंपसेट बरामद कर लिया। घटना की स...