हाजीपुर, मई 17 -- करीब पांच माह पूर्व बरामद 56 कार्टन विदेशी शराब मामले में आरोपित पिकअप गाड़ी मालिक इंदल सहनी को उसके घर रसूलपुर दाऊद गांव से पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पांच माह पूर्व मद्य निषेध एवं राज्य व्यापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी करते हुए कटहरा थाने की पुलिस ने रसलपुर दाऊद गांव के एक घर से 56 कार्टन विदेशी शराब बरामद की थी। पुलिस गाड़ी आते देख भागने वाले चार स्थानीय धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। धंधेबाजों में स्थानीय रघुनाथ सहनी के पुत्र दीपक, नंदलाल का अनिल, राजगीर का बब्बू एवं महुआ थाना के सुपौल टरिया गांव के विजय राय का पुत्र अजीत राय शामिल था। ऐलवेस्टसनुमा घर में शराब रखकर बेचने के फिराक में था। उस समय छापेमारी दल क...