मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंजाब के लुधियाना से छह दिन पहले अपहृत नाबालिग छात्रा को स्टेशन रोड से बरामद किया गया था। इस दौरान एक नाबालिग युवक को भी पकड़ा गया है। वह पंजाब के मोगा जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पंजाब पुलिस की टीम मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साल ले गई। पंजाब पुलिस के अनुसार आरोपित ने बीते 18 फरवरी को छात्रा का अपहरण कर लिया था। इसके बाद दोनों का लोकेशन मुजफ्फरपुर के स्टेशन रोड में मिला। आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के कारण पुलिस उसको ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.