बरामद कर लोगों को लौटाए 342 मोबाइल
बरेली, मई 5 -- पुलिस ने गुम हुए 342 मोबाइल बरामद कर सोमवार को उनके मालिकों को लौटा दिए। अच्छी बरामदगी करने वा 11 थानों की सर्विलांस टीम को एक-एक हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि अप्रैल माह में 342 खोये हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं, जो लोगों को वापस किए गए हैं। इसमें कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, मीरगंज, भमोरा, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, देवरनिया, क्योलड़िया थाने ने अच्छा कार्य किया है। सभी को एक-एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक बरेली पुलिस ने 4797 मोबाइल बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- चोरी के 39 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.