बरामद अज्ञात अधेड़ के शव की तीसरे दिन भी पहचान नहीं
खगडि़या, अप्रैल 29 -- बेलदौर। एक संवाददाता काली कोसी नदी कैंजरी से बरामद अज्ञात शव अधेड़ के शव की मंगलवार को तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे 72 घंटे तक पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि गत रविवार को कैंजरी गांव के कपिलदेव यादव की खेत के सामने जलकुंभी में एक अधेड़ पुरुष की लाश सड़ी गली अवस्था में देखी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे भागलपुर के मायागंज स्थित मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- खगड़िया: बरामद अज्ञात अधेड़ के शव की तीसरे दिन भी पहचान नहीं आशंका जताई जा रही है संभवत: उसकी हत्या कर लाश को काली कोसी नदी में फेंक दिया गया, जो नदी के प्रवाह के साथ बहकर उक्त स्थल पर जलकुंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.