पीलीभीत, दिसम्बर 3 -- दियोरिया कला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह 26 नवंबर की रात में अपने घर के बरामदे मे सो रही थी। उसी समय दीवार फांद कर घर में घुसकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर पति जाग गये और उन्होंने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। तभी दोनों आरोपी घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर श्रवण सिंह पुत्र सीता सिंह निवासी शीतलपुर थाना बिलसंडा, गुरुसेवक सिंह पुत्र जसपाल निवासी निवासी चतुरभोज, शाहगंज थाना माधौटांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.