गंगापार, मार्च 29 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात करीब 3:30 बजे एक महिला ने अपनी सास पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि महिला ने सो रही बुजुर्ग के सीने पर बैठकर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, इस दौरान हमलावर महिला ने एक अन्य युवक पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार ने थाना नवाबगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर नवाबगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.