बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनेवाले बच्चों को शीघ्र मिलेंगे नए कमरे
गिरडीह, मार्च 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को लाचार बच्चों को जल्द ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके लिए स्कूल परिसर में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें चार कमरे होंगे। बगोदर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझलाडीह से यह मामला जुड़ा हुआ है। विधायक नागेन्द्र महतो के द्वारा सोमवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करने में सहुलियत होगी। उन्होंने संवेदक को समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है जबकि स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने की अपील की है। इस मौके पर विधायक ने बच्चों की क्लास भी ली। इसके माध्यम से बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं देश का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.