सोनभद्र, फरवरी 7 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के गोविंदपुर स्थित एक कमरे के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक आधी रात की जल कर खाक हो गई । बाइक जलते वक्त उसका धुआं कमरे में आने लगा तो बाइक मालिक बिहारी प्रसाद की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सामने दवाजे से आ रही तेज काले धुआं से बचाने के लिए पीछे के दवाजे से बच्चों को सुरक्षित निकाला और साथियों को जानकारी दी। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बिहारी ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े दस बजे हम लोग कमरे में रोज की तरह सोने चले गए।रात एक बजे धुआं घर में घुसा तो दवाजा खोलते ही बाइक जलता दिखा। कहा कि फिलहाल किसी से रंजिश तो नहीं है। थाने के एसआई अनंत राय ने बताया कि मौके की जांच की जा रही है।आग कैसे लगी जल्द खुलासा हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.