हमीरपुर, मई 12 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। विकासखंड कार्यालय परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय के बरामदे का मंगलवार की दोपहर प्लास्टर गिरने से चार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां घायल हो गई। हादसे के वक्त कार्यकत्रियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कागजात तैयार कर रही थीं। इन सभी को उपचार के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख ने सभी का हाल-चाल लिया।मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे विकासखंड कार्यालय परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की आईडी तैयार कर रही थी। तभी बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर उनके ऊपर जा गिरा। इस घटना में टेढ़ा गांव की दो कार्यकत्रियां रमा सिंह और पुनिया, पंधरी की सूरजमुखी और पौथिया गांव की अं...