बिजनौर, फरवरी 27 -- धामपुर। छह दिन पहले खो नदी में आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक का शव गुरुवार सुबह धामपुर थानाक्षेत्र की गोरा बादल चौकी के पास खो नदी से बरामद हो गया। छह दिन पूर्व योगेश सैनी शेरकोट स्थित नए पुल से खो नदी में आत्महत्या के इरादे से कूदा था। तभी पुलिस और पीएसी उसकी तलाश में जुटी थी। योगेश का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर युवक का शव परिजनों के सूपुर्द कर दिया। बता दें कि 21 फरवरी को योगेश सैनी (25) पुत्र दिनेश सैनी निवासी मौहल्ला मुन्नी देवी मंदिर धामपुर अपने दोस्त रिंकू के साथ बाइक से शेरकोट पहुंचा और अचानक नेशनल हाईवे 74 के नए पुल से खो नदी में छलांग लगा दी। योगेश के दोस्त रिंकू ने उसे रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन योगेश ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते पुलिस ने खो नदी में योगे...